उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

कर्मचारियों और किसानों की दुखती रग पर हाथ रखकर, राजा भैया की पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का संकल्प पत्र घोषित

लखनऊ। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रतापगढ़ के राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बुधवार को चुनावी संकल्प पत्र साथ ही विभिन्न 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। घोषित प्रत्याशियों में स्वयं राजा भैया, कुंडा विधानसभा से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की जायेगी

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.कैलाश नाथ ओझा ने बताया कि प्रदेश के किसान हो या कर्मचारी, जनसत्ता दल को सभी का ख्याल है। यही वजह है कि जनसत्ता दल ने अपने संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र तैयार किया है और उसी संकल्प पत्र के प्रत्येक बिन्दु को आधार बनाकर पार्टी कार्य करेंगी और उन्ही विषयों पर पार्टी चुनाव लडेÞगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि सत्ता में आने पर किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही खेती के लिए खाद् व यूरिया की समय पर उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार संकल्प पत्र में 22 विषय हैं जिन पर पार्टी चुनावी लडेÞगी।

घोषित प्रत्याशी

उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों में बाबागंज से विनोद सरोज को, सोराव से डॉ. सुधार राय, फाफामऊ से लक्ष्मी नारायण जायसवाल से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जालौन के ऊरई से विजय चौधरी अहिरवार, गोंडा के गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा, बहराइज के कैसरगंज से मो. हजरत अंसारी,जालौन के माधौगढ़ से बृजेश सिंह राजावत,बदायूं के बिल्सी से शैलेंद्र मिश्र, रॉबर्टगंज से वीरेंद्र मौर्य और एटा के जलेसरगंज से धीरज धोबी को टिकट दिया गया है।

Related Articles

Back to top button