उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

सपा सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाया जाएगा : अखिलेश यादव

अखिलेश जौनपुर में
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जाएंगी, भाजपा की बौखलाहट बढ़ती जाएगी। हार के डर से भाजपा के दूसरे राज्यों के नेता भी उत्तर प्रदेश आएंगे। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की जिम्मेदारी से भाजपा सरकार बच नहीं सकती है। भाजपा के लोगों ने जानबूझकर षड़यंत्र रचकर किसानों को रौंद कर मार दिया। सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा में अगर नैतिकता बची हो तो गृहराज्य मंत्री को फौरन बर्खास्त करें।

जोशीला जनसमर्थन मिल रहा है
श्री यादव, बुधवार को जौनपुर में दूसरे चरण की विजय रथ यात्रा में पांच विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहें थे। उन्होंने कहा कि यहां जो जोशीला जनसमर्थन मिल रहा है वो अभूतपूर्व है जो बदलाव के इंकलाब का संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट से साबित हो गया है कि लखीमपुर खीरी में किसानों को षडयंत्र के तहत जीप से कुचल कर मारा गया है। साजिश में गृह राज्य मंत्री भी शामिल थे अत: गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 700 किसानों के शहीद होने के बाद डर कर भाजपा सरकार ने तीनों काले कृषि कानून वापस लिए है

सपा सरकार में नौकरी और रोजगार मिलेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में सबको न्याय और सम्मान मिलेगा, हक और सम्मान मिलेगा, नौकरी और रोजगार मिलेगा। सपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को बेहतरीन कानून व्यवस्था देंगे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सभी जाति, धर्म के लोगों को और सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश की जनता को विकास, न्याय और अच्छी कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाते हैं। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाया जाएगा। बीज और पानी का इंतजाम होगा। सड़क और मंडियां बनाई जाएंगी। स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल खोले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button