टॉप न्यूजराजनीतिलाइफस्टाइल

सत्ता की भूख में भाजपा किसी भी स्तर पर जा सकती है : अखिलेश यादव

कार्यकर्ताओं को चेताया

लखनऊ। सपा मुख्यालय में शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं 403 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है और सत्ता की भूख में वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। पंचायत के चुनावों में उसका आचरण तानाशाही का रहा है। भाजपा ने उसमें महिलाओं का चीरहरण जैसा जघन्य काम किया।

सपा की काम करने वाली सरकार और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार

श्री यादव ने, प्रदेशभर के सपा पदाधिकारियों को लेकर संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। बूथ कमेटी की चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताते हुये श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा ने अपने शासनकाल में एक भी जनहित का काम नहीं किया। समाज का हर वर्ग आक्रोशित है। लोग अब भाजपा सरकार को और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। वे भाजपा से छुटकारा पाना चाहते है। सपा ने जनहित के जितने काम किए उससे सभी प्रभावित है और वे उप्र में समाजवादी सरकार चाहते हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की साजिशों से सावधान किया। उन्होंने दुनिया में मूलत: दो तरह के लोग होते हैं, कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करने वाली सरकार में और आज की 'कैंचीजीवी' सरकार में ये फर्क साफ हैं। इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह साफ होने वाली है। जो संकेत है भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि उसकी स्लेट इस मामले में साफ है।    

Related Articles

Back to top button