उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशराजनीति

रसोई गैस की कीमत कम

 लखनऊ ! केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महिला मोर्चा टीम के साथ बैठक करके आगामी अभियानों व कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। महिला मोर्चा ने केंद्रीय वित्तमंत्री का अभिनन्दन करते हुए रसोई गैस की कीमतों को कम करने पर धन्यवाद दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि कुशल प्रबंधन से ही योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप में जरूरतमंदो को मिलता है। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ गरीब व वंचित वर्ग को सीधे मिल रहा है, जिससे उनका जीवन खुशहाल हो रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य की अध्यक्षता में हुई बैठक को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी विजय बहादुर पाठक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ताकर्दम ने भी सम्बोधित किया।

2022 की विजय का आधार महिला
श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि शक्ति केन्द्र, बूथ व पन्ना प्रमुखों की टीम के गठन से भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर व जन-जन तक संवाद के माध्यम से जनता के बीच अपनी पकड़ और भी मजबूत की है। उन्होंने कहा कि महिला चौपाल के माध्यम से महिला मोर्चा को आधी आबादी तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाऐं व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करना है। सतत सम्पर्क व सतत संवाद के द्वारा 2022 की विजय का आधार महिला मोर्चा बनेगा।

फिर एक बार भाजपा सरकार
प्रदेश महामंत्री (संगठन)सुनील बंसल ने 2022 के चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका को विस्तार से बैठक में रखते हुए कहा कि कमल शक्ति संवाद, प्रबुद्धवर्ग महिला सम्मेलन, महिला चौपाल आदि विभिन्न अभियान व कार्यक्रमों के माध्यम से महिला मोर्चा को 2022 के विधानसभा चुनाव में परिश्रम करना है। आपका परिश्रम प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाकर कमल खिलाएगा।  

Related Articles

Back to top button