अपराधउत्तर प्रदेशराजनीति

उप्र महिलाओं के लिए सुरक्षित नही बचा: आराधना मिश्रा मोना

मथुरा में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ बलात्कार मामले में बोली मोना
लखनऊ। उप्र में दिन पर दिन अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में कोई दिन नहीं जाता जब महिलाओं के साथ घटनाएं न घटित हो रही हों। ताजा प्रकरण,मथुरा के कोसींकलां में दरोगा की परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ बलात्कार की घटना सरकार के मुंह पर काला धब्बा है, यह घटना दिखाती है कि प्रदेश में दिन में भी चलना सुरक्षित नहीं रहा। यह बात गुरुवार को भाजपा की योगी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया क रते हुए, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कही।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,गृहमंत्री अमित शाह दोनों को महिलाओं पर अत्यचार दिखाई नही देता है

श्रीमती मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रात 12 बजे सुरक्षा का वादा कर रहे थे, गृहमंत्री अमित शाह दूरबीन लेकर अपराध ढूंढ रहे हैं,लेकिन दोनों को ही प्रदेश में अपराध का जंगलराज और महिलाओं पर अत्यचार दिखाई नही देता है। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते उप्र, महिला अपराध में नंबर1 बन गया है। कोई दिन नहीं जाता जब महिलाओं के साथ बलात्कार ना होता हो घटनाएं न होती हों। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 के 59445, वर्ष 2019 के 59853 घटनाएं और वर्ष 2020 में 49385 घटनाओं के साथ प्रदेश देश मे नंबर 1 बना हुआ है। आकंडों के अनुसार महिलाओं के साथ अपराध में 46 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी केवल 2021 में हुई है। भाजपा सरकार हर बार प्रदेश की पीड़ित बेटी के साथ खड़े होने के बजाय बलात्कारियों और अपराधियों के साथ खड़ी होकर उन्हें बचाती है, दिन पर दिन प्रदेश में जंगलराज बढ़ता चला जा रहा है। मोना ने कहा कि यही नारी शक्ति 2022 में दुर्गा बनकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर अत्याचार का संहार करेगी।

Related Articles

Back to top button