Uncategorized

भाजपा गद्दी छोंड़ो अभायान में कूदी प्रियंका गांधी


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) से 10 अगस्त तक दो दिवसीय  भाजपा गद्दी छोड़ों  अभियान   चलाकर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों के समस्त विधान सभा   क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला उत्पीड़न की घटनाओं एवं प्रदेश में हो रहे •ा्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सड़कों पर मार्च-प्रदर्शन करेगी।


अहंकारी है मोदी सरकार, किसानों को न्याय नही दे रही है


 उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि साढ़े चार साल में योगी सरकार के कुशासन, लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रदेश का नौजवान बेरोजगार सड़कों पर अपने हक की आवाज उठा रहा है। प्रदेश सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है और युवाओं, छात्रों के उत्पीड़न में योगी पुलिस सबसे आगे है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 8 महीने से उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर किसान संगठन व आम किसान तीनो किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, 11 बार केन्द्र सरकार से उनके प्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात-चीत  भी  किया लेकिन मोदी सरकार के अहंकार के कारण उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार के ऐसे तमाम जनविरोधी मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस आन्दोलनरत है। कई बार ज्ञापन, प्रदर्शन के बावजूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा  स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जन-जागरण  अभियान   चला रही है।

भारत छोड़ों आन्दोलन की वर्षगांठ पर


कांग्रेस प्रवक्ता विकास  ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियोें के खिलाफ, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और गिरती हुई कानून व्यवस्था समेत जनविरोधी कार्यक्रमों को लेकर  भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस के समस्त विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में  सभी  विधानसभा  क्षेत्रों में मार्च और प्रदर्शन करके सरकार को चेताने का कार्य कांग्रेसजन करेंगे। जिसमें सम्बन्धित विधानसभाओं के पूर्व विधायक, सांसद से लेकर कार्यकतार्ओं की अनिवार्य   भूमिका   की   भी   समीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button