मोदी व योगी के जनहित कार्यो की वजह से लोग बेहिचक सदस्यता ग्रहण कर रहें : मोहसिन रजा
![](http://lokvikas.com/wp-content/uploads/2021/11/bj-1-1-780x470.jpg)
शिया पीजी कॉलेज के सामने लगा शिविर
लखनऊ। बीजेपी में 29 अक्टूबर से गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में शुरु सदस्यता अभियान अंतर्गत सोमवार को शिया पी जी कॉलेज लखनऊ के समक्ष बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय ने कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। कैंप में प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा मुख्य अतिथि रहें और 350 से अधिक नए सदस्यों को कैंप में भाजपा की सदस्यता दिलाई
बीजेपी का मुख्य उददेश्य सिर्फ जनता की सेवा करना है
![](http://lokvikas.com/wp-content/uploads/2021/11/b-j-2-1024x682.jpg)
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं में आत्मविश्वास में दोगुनी वृद्धि हुई है क्योंकि योगी और मोदी खरा सोना है कोई भी दूसरी पार्टी जनता को सिर्फ बरगला सकती है पर उनके हितों में बात भी नहीं करती सदस्यता अभियान के द्वारा जुड़ रही जनता को देख कर प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार द्वारा उप्र की जनता को लिये किये गए कार्यों का प्रतिफल प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है, और आज की जनता यह समझ चुकी है।
![](http://lokvikas.com/wp-content/uploads/2021/11/bj-3-1024x682.jpg)
मौजूद रहें
चेतना पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद शारिफ हुसैन, आशुतोष शुक्ला, मनोज त्रिवेदी,अवध क्षेत्र कोषाध्यक्ष रिशू भाटिया , महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी ,जिला मीडिया प्रभारी शिल्पी मिश्रा , मंडल महामंत्री सैफी अली, जिला मंत्री अंबेडकर नगर मेहंदी हसन व महिला मोर्चा व पार्टी के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।।