उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा का सदस्यता अभियान जारी, घर-घर जाकर संपर्क कर रहें मुकेश शर्मा

लखनऊ। भाजपा का मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान जारी है, उक्त अभियान अतंर्गत महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं उनकी टीम ने पश्चिम विधानसभा के राजाजीपुरम वार्ड में बूथ संख्या 377 पर घर घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी द्वारा जारी 7505403403 टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल दिला कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

लोग खुद मोबाइल लेकर सदस्य बनना चाह रहें हैं

मुकेश शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी उत्सुकता के साथ स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोगों ने बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कार्यों से वे खुश हैं। उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्य निरंतर जारी हैं, भ्रष्टाचार व भयमुक्त माहौल के साथ गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं ,जिसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान लोग स्वयं मोबाइल लेकर आने लगे और पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर डायल करके भाजपा का सदस्य बन रहें हैं। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, महानगर पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम- 2 की बूथ संख्या 312 पर सदस्यता अभियान चलाया। विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आगामी 27,28 नवंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जो अपनी बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुख के माध्यम से पूरा करेंगे। अब परिवार में जितने वोटर होंगे सभी को सदस्य बनाने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button