उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजस्वास्थ्य

केजीएमयू में मंगलवार से मरीजों की आफत . . .

केजीएमयू में आज से कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू, इमरजेंसी छोंड़ सेवाएं रहेंगी बाधित

ओटी,ओपीडी व वार्डो में बाधित रहेंगी

लखनऊ। बीते 5 वर्षो से अपनी मांग के पूरा होने का सपना देख रहें केजीएमयू के कर्मचारी, कल मंगलवार से पूर्व घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारी परिषद के अहृवान पर कल से इमरजेंसी छोंड़ कर समस्त सेवाएं ठप रहेंगी। सुबह 8 बजे से शुरु होने वाली हड़ताल का पहला केन्द्र अस्पताल की ओपीडी रहेगी, इसके बाद इलेक्टिव ओटी व वार्डो की सेवाएं बाधित की जायेगी। पूर्व घोषित हड़ताल को रोकने के केजीएमयू प्रशासन ने कर्मचारी परिषद के नेताओं से वार्ता की, मगर शासन द्वारा लिखित आश्वासन न मिलने पर हड़ताल को टाला नही जा सका।

न होंगे आपरेशन न चलने देंगे ओपीडी …

केजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने बताया कि केजीएमयू के कर्मचारी पीजीआइ के समतुल्य वेतनमान के क्रम में संवर्गीय पुनर्गठन की मांग वर्षो से कर रहें हैं, वर्ष 2016 में शासनादेश भी हो चुका है। बावजूद आजतक मांग पूरी नही हुई है। कई बार शासन व प्रशासन से वार्ता भी हुई हैं, मगर ढाक के तीन पात रहते हैं कर्मचारी। इसबार आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया गया है। कल से हड़ताल की जा रही है जो कि संवर्गीय पुनर्गठन के बाद ही खत्म होगी। मरीजों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी केजीएमयू प्रशासन व शासन की है। हम कर्मचारियों ने तो पूर्व में ही घोषणा कर दी थी, अभी भी लिखित आश्वासन मिलने पर हड़ताल कभी भी खत्म की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button