उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

प्रियंका गाँधी बुलंदशहर में आज ‘प्रतिज्ञा सम्मेलन’ में गर्जेंगी : अजय लल्लू

कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुँचाने का लक्ष्य

लखनऊ ।  राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा रविवार 14 नवम्बर को बुलंदशहर में आयोजित ‘ कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 ’ में प्रदेश सरकार की  खामियों को लेकर गर्जेंगी और जनहित में कांग्रेस द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं को जनमानस तक पहुंचायेंगी और विश्वास दिलायेंगी कि कांग्रेस सकरार बनने पर होगा सभी का विकास। अगले दिन 15 नवम्बर को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की

कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा सम्मेलन करने जा रही है।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आम जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की। संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी ने जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत से लेकर ग्रामसभा तक कर्मठ कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों की फौज तैयार की है। चाहे कोरोना का संकट रहा हो या किसानों का दमन, महिलाओं की सुरक्षा का सवाल रहा हो या सूबे में बढ़ता अपराध, या फिर बेरोजगारों की लड़ाई, कांग्रेस के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं।

रैलियों की अभूतपूर्व सफलता कांग्रेस के मजबूत संगठन का प्रतिबिम्ब

उन्होंने कहाकि पश्चिम उप्र में बड़ी किसान सभाओं से लेकर वाराणसी और फिर गोरखपुर की रैलियों की अभूतपूर्व सफलता कांग्रेस के मजबूत संगठन का प्रतिबिम्ब है। इसी कड़ी में महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 में सांगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करेंगी।  प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 जिलों के पदाधिकारियों से मिल कर संवाद करेंगी।

Related Articles

Back to top button