उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

मुख्य सचिव निर्देश के बावजूद लोहिया के 9 कर्मचारियों को वेतन नही मिला

वेतन भुगतान न किया तो अनशन

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लोहिया अस्पताल के उन 9 कर्मचारियों को अभी भी वेतन नही दिया गया, जिन्हें संस्थान प्रशासन ने शासन के निर्देश के बावजूद 7 अगस्त 2021 को सेवा मुक्त कर , वेतन रोक दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों ने शासन स्तर पर अपनी जायज मांग रखी, जिसके बाद उन्हें सेवाएं जारी रखने का कार्य तो मिल गया मगर प्रशासन ने वेतन नही निर्गत किया। कर्मचारियों का संघर्ष लगातार जारी है। वेतन की मांग जारी है, बीते दिनो प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने दीपावली त्यौहार को हसी खुशी मनाने के लिए सभी संस्थानों को एक नवम्बर तक 2021 तक वेतन भुगतान करने के निर्देश भी जारी किये थे। मगर, संस्थान प्रशासन के अधिकारियों पर सरकार के निर्देश का असर नही पड़ा। लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओं मोर्चा के अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठी व उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि अगर शीघ्र ही इन 9 कर्मचारियों को बीते 5 माह का बकाया वेतन भुगतान न किया तो कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button