Uncategorized

कांग्रेस का सिद्धांत ” प्राण जाए पर वचन न जाये “

महिलाओं के बीच बतियाते प्रियंका गांधी

लखनऊ ! कांग्रेस पार्टी ने सदैव अपने दिए गए वचनों को निभाया है। कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत है कि ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ इसलिए हम पार्टी द्वारा घोषित की गई प्रतिज्ञाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यह बात रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने प्रतिज्ञा यात्राओं के संबन्ध में चर्चा करते हुये कही !


श्री पुनिया ने कहा कि जिस प्रकार से यात्रा को जनता का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है उसे देख कर ये कह सकते हैं कि इस बार चुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा और कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी।


चौथी प्रतिज्ञा यात्रा गोरखपुर दीपावली बाद गोरखपुर से शुरू होगी: नसीमुद्दीन सिद्दीकी


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्राओं में तीन यात्राएं गतिशील हैं जबकि चैथी यात्रा दीपावली बाद गोरखपुर से शुरू की जायेगी ! ये यात्राएं प्रदेश के विकास और बेरोजगार नौजवानों , किसानों व महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए संकल्पित है ! पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद राकेश सचान एवं पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से कही!

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि बाराबंकी से प्रारंभ होने वाली यात्रा लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन होते हुए 1 नवंबर 2021 को झांसी में संपन्न होगी। सहारनपुर से प्रारंभ होने वाली दूसरी यात्रा मुज़फ़्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा से निकलते हुए मथुरा में संपन्न होगी। इसी क्रम में बनारस से निकलने वाली तीसरी यात्रा चंदौली, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी से होते हुए रायबरेली में संपन्न होगी।


प्रियंका की प्रतिज्ञाओं को जन जन तक पहुचायेंगे: राकेश सचान


पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि ये यात्राएं, श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा घोषित सातों प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी ! कार्यकर्ता जनता के मध्य कांग्रेस की नीतियों व घोषणाओं के साथ वचन हम निभाएंगे के वादे के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हो चुके है। यात्रा के प्रथम दिन में ही योगी सरकार की नीतियो से परेशान हो चुकी जनता में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला है, उससे स्पष्ट है कि जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को प्राप्त होने जा रहा है।

अंग्रेजों को खदेडने की तरह भाजपा को सत्ताविहीन करेंगी महिलाएं: प्रदीप जैन


पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी बेरोजगारी, हत्या, अपराध, दुष्कर्म व सत्ता प्रायोजित अपराधों के विरुद्ध जिस तरह न्याय के लिये संघर्ष पथ पर हैं उससे जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ देखने को मिलने लगा है, ! उन्होंने कहा कि जब अंग्रेज़ो से लड़ाई हुई थी तब महिलाओं ने जिस तरह से अंग्रेजों को खदेड़ने में अपना योगदान दिया था, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में लंबे समय से राजनैतिक क्षेत्र में हाशिये पर पहुंच गई महिलाओं को सशक्त करने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।

कांग्रेस ने महिलाओं को उच्च पदों पर बैठाया

कांग्रेस पार्टी ने देश के सर्वोच्च पद, लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर महिलाओं को बिठाकर उन्हें शक्ति देने का कार्य किया है। कांग्रेस का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं मुख्य धारा में आएं। ।

मौजूद रहें
इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, पूर्व सांसद राकेश सचान, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button