Uncategorized

विधान परिषद में रिक्त उप-सभापति के पद पर चुनाव क्यों नहीं : दीपक सिंह


कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया
लखनऊ। विधानसभा सदन में विधानसभा उपाध्यक्ष के संपन्न चुनाव को कांग्रेस ने राजनैतिक षडयंत्र और लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया। कहा कि अगर विधानसभा में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया है,विधानपरिषद में में उप सभापति का पद रिक्त है, चुनाव क्यों नही कराया गया। यह चुनाव पूरी तरह से, प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को दबाने और ध्यान भटकाने का चुनाव है। यह आरोप कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह ने, सोमवार को लगाये ।

लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित किया

परिषद सदस्य श्री सिंह ने कहा कि सदन समुदायों के हित में चर्चा करके कानून बनाने का मंच है,प्रदेश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, जिसे भाजपा सरकार ने राजनैतिक गोटी बिछाने के लिए कलंकित किया। उन्होंने कहा कि आज का सदन और चुनाव, लखीमपुर में भाजपा के टायर से कुचलकर किसानो की हत्या के पाप को छुपाने, ध्यान भटकाने का चुनाव है। आहूत यह सदन इतिहास में चुनाव के लिए नहीं लोकतंत्र की हत्या करने के लिए आहूत था, याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की योगी सरकार की नीयत ठीक होती लोकतंत्र की मर्यादा याद रहती तो दोनो सदनो में चुनाव होते क्योंकि विधान परिषद में भी उप सभापति का पद रिक्त है वहाँ चुनाव क्यों नहीं? श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हारने से डरी है, गृह राज्य मंत्री टेनी का इस्तीफा ना लेकर भाजपा अपने अहंकार की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि विधानमंडल का पूर्ण सत्र आहूत किया जाए और लखीमपुर नर संहार की चर्चा हो सके, ऐसे टायर से रौंद कर मारने के विरुद्ध सख़्त कानून बने ।

Related Articles

Back to top button