Uncategorized

भाजपा के दो काम, जीभ चलाना और जीप चढ़ाना : अखिलेश यादव

Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav
Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं का हैं। उसने कोई काम जनहित में नहीं किया। प्रदेश का विकास होने के बजाय भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया है। महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ। कानून व्यवस्था बदतर होती गई है। सच तो यह है कि भाजपा को दो ही काम आते हैं जीभ चलाना और जीप चढ़ाना। लोगों को कुचलना और उनकी आवाज को दबाना ही उनका एजेण्डा हैं।
सपा सरकार के कामों के विज्ञापन छपवा रही है
श्री यादव शनिवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कार्यकतार्ओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अजीब पार्टी है जो बिना कुछ किए ही ताल ठोंक रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है। खुद तो कुछ किया नहीं समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर विज्ञापनों में छपाती रही है।
भाजपा बहुत शातिर है
श्री यादव ने कहा कि सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय होगी। लोकतंत्र के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी होगी। भाजपा के सम्भावित षडयंत्रों से हमें सावधान रहना है। चूंकि भाजपा बहुत शातिर है इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी कार्यकतार्ओं, नेताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जुटना होगा। समाजवादी पार्टी का काम करने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के हालात बहुत बिगड़े हुए हैं
अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश के हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की परेशानियां दूर होंगी। किसानों-नौजवानों के हितों का संरक्षण होगा। रोटी-रोजगार की समुचित व्यवस्था होगी। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे। अपराध नियंत्रण के प्रभावी उपाय होंगे। प्रदेश में विकास के अवरूद्ध कामों को फिर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर तक समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।

Related Articles

Back to top button