Uncategorized

‘‘ग्राम किसान चौपाल’’ में किसानों से अगले 15 दिन संवाद करेगी भाजपा


लखनऊ। विजयदशमी के दिन भारत में किसान अपने-अपने घरों में खेती की औजारों की पूजा करते हैं साथ ही सुखी एवं समृद्धशाली जीवन की कामना करता है। बीजेपी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए किसानों के साथ खड़ा है। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में व प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल के संयोजन में 56 हजार ग्राम पंचायतों में एक साथ ‘ग्राम किसान चौपाल’ से 15 अक्टूबर 2021 को विजयदशमी के दिन विजय शंखनाद करेगा। यह चौपाल 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को संपन्न होगी।
किसान की आय दुगुनी करने को चल रही योजनाएं
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पार्टी 31 अक्टूबर तक प्रदेश की प्रत्येक ग्रामसभा में जनसंवाद करेगी। यह निर्णय गुरूवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिया गया है। साथ ही बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने, उनको समृद्धशाली बनाने की जो योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योजनाएं चलायी जा रही है। किसान अपनी आय सरकार के द्वारा दी गई योजनाआें के माध्यम से बढाकर इसका अभियान पूरा करेगा।
विपक्षी पार्टियां किसानों का ध्यान भटकाना चाहती हैं
श्री सिंह ने बताया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां चाहे समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाजवादी पार्टी हो अथवा कांग्रेस हो, इनके पास कोई योजना नहीं है, कोई मुद्दा नहीं हैं। यह सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजाओें से जनता का ध्यान हटाना चाहती हैं। राजनीतिक अफवाहों के सौदागर विपक्षी पार्टियों के लोग झूठ, अफवाह, भय पैदाकर उत्तर प्रदेश में अराजकता का वातारण पैदा करना चाहतें है। जिन्होंने किसानों की जमींन हड़पी। वहीं कांग्रेस पार्टी और उनके लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
योगी ने ऋण माफ किया, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी
मोदी सरकार ने किसानों के फसल उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करके किसान की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कृषि कानून के माध्यम से किसानों को बंधन मुक्त किया है। अंत्योदय से आत्मनिर्भर की ओर भारत की परिकल्पना महत्वपूर्ण प्रयास है। किसान मजबूत होगा तभी देश सुखी एवं मजबूत होगा। योगी सरकार ने किसानों के कृषि ऋण को माफ करने, गन्ना मूल्य बढ़ाने, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने, खाद बीज पर सब्सिडी देकर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की है। बिजली बिल के सरचार्ज माफी के माध्यम से किसान को राहत देने जैसे अनेक लोकप्रिय फैसले लिए है।
चीनी मिले शुरु होने से किसानों की आय बढ़ी
उत्तर प्रदेश का किसान पूरे देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके, इसके लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल कारिडोर की स्थापना करके उत्तर प्रदेश के विकास को मजबूत आधार दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग धंधो के मामलों में मजबूत हुआ है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है। चीनी मिलें किसानों की आय बढ़ाने के लिए वरदान साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश का किसान अब कृषि उद्योग की स्थापना की दिशा में सरकार की नीतियां एवं सहयोग के कारण कदम बढ़ा चुका है। उत्तर प्रदेश ने उत्तम प्रदेश के रूप में पूरे देश में अपनी पहचान बना लिया है।
ग्राम किसान चौपाल में शामिल होंगे मंत्री, विधायक
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया गया कि प्रदेश के 58 हजार 195 ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेगें। बैठक में यह •ाी बताया गया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल जी के संयोजन में उपरोक्त बातों को पूरे प्रदेश के प्रत्येक गांव के प्रत्येक किसान तक किसान चौपाल के माध्यम से पहुंचाना है।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुशमुनि जी, सहकार्यालय प्रभारी रामानंद कटियार जी, सहसोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाल जी, शुभम त्रिपाठी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेश राय जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button