Uncategorized

मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भाजपा का पन्ना प्रमुख अभियान शुरु किया स्वतंत्र देव सिंह ने


लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनावों में विजय पताका फहराने के लिए हर पार्टी कमर कसे हुये हैं। विपक्षी पाटियाँ जहां लखीमपुरखीरी कांड में शहीदों के परिवारजनों से मिलकर सहानुभूति लुटाकर, मतदाताओं में पैठ जमाने का प्रयास कर रहें हैं । वही सत्ताधारी भाजपा संगठन, प्रत्येक मतदाता से मिलकर, मोदी -योगी के कार्य की महिमामंडन का बखानकर, मतदाताओं को लुभाने का खाका तैयार कर, शुक्रवार को ‘ मै भी पन्ना प्रमुख ’ नाम से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अभियान भी शुरु कर दिया है।
मतदाता सूची में प्रत्येक पन्ने का प्रमुख बनना है कार्यकर्ता को
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर ‘ मैं भी पन्ना प्रमुख ’ अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी द्वारा शुरू किये गए मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें।
100 प्रतिशत मतदान के लिए जुटेंगे 50 लाख पन्ना प्रमुख


प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जुडेगें। विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी 8 से 15 अक्टूबर तक महोत्सव मनाएगी।
स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों के साथ, मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर ‘‘मैं भी पन्ना प्रमुख’’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट से प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की शक्ति बताया है। श्री सिंह ने कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और मतदाताओं से सीधे संपर्क करके संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हैशटैग के जरिये,भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख के साथ भाजपा को जीताने हेतु पन्ना प्रमुख है समर्पित-फिर प्रदेश में जीत करेंगे सुनिश्चित ट्वीट किया। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार का संकल्प है। इस अभियान में प्रदेश भर के भाजपा परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हो कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button