Uncategorized

‘‘ भारत छोंड़ो प्राइवेटाइजेशन ’’ का आन्दोलन करेंगी प्रदेश में नर्सेस


लखनऊ। प्रदेश की नर्सेस भी प्राइवेटाइजेशन भारत छोंड़ो आन्दोलन करेंगी। यह आन्दोलन , राजकीय नर्सेस संघ की नर्सेस अटेवा के साथ मिलकर चलायेंगी। इसके लिए आन्दोलन में प्रस्तावित पदयात्रा में प्रत्येक जनपद में अधिक से अधिक नर्सेस शामिल होंगी। यह आहृवान रविवार को बलरामपुर अस्पताल में राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश, शाखा चिकित्सा शिक्षा कार्यकारिणी बैठक में नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने किया।

राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष रानी वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में महामंत्री अशोक ने सभी की मांगों पर शासन प्रशासन स्तर पर रखने एवं पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने आगामी २२ अक्टूबर को एनपीएस एवं प्राइवेटाजेशन भारत छोड़ो आंदोलन के क्रम में प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होने का आहृवान किया।
बैठक में शामिल हु 5-5 नर्सेस
कन्नौज, कानपुर, मेरठ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, इत्यादि मेडिकल कॉलेज की नर्सेज में भाग लिया। बैठक में प्रत्येक जनपद से केवल पांच -पांच लोगों को बुलाया गया था। जिसमें सभी ने अपने प्रमोशन,ए सी पी, एलाउंसेज,डे आफ,की समस्या से प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
महामंत्री अशोक ने बताया कि रविवार को बैठक में काफी मंथन होने के बाद सबकी सहमति से आज चिकित्सा शिक्षा विभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष बीना त्रिपाठी (कन्नौज) , महामंत्री सीमा राय (आजमगढ़) वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधुरी देवी (प्रयागराज),कोषाध्यक्ष शिवानी चौधरी (मेरठ) एवं मंजू लता (कन्नौज) ,उपाध्यक्ष-अर्चना पान्डये(कानपुर), शाहिना नाज(गोरखपुर), सरिता देवी (गोरखपुर),सरोज आनन्द (कानपुर), मृदुल सचान (कानपुर), संयुक्त सचिव-सुगन्दी तिवारी (अम्बेडकर नगर ),प्रिती सिंह (प्रयागराज) , कृतिका (मेरठ), नेहा जे सम्यूल (झांसी),निशा वर्मा (गोरखपुर) आडीटर-विक्टोरिया डेविड (मेरठ),सुशीला देवी (अम्बेडकर नगर) मीडिया प्र्रभारी- सपनासुख (कानपुर) कार्यकारिणी सदस्य-प्रिती सिंह (झांसी),सौफिया जैकब (झांसी) स्वाति शाही (गोरखपुर), प्रियंका श्रीवास्तव (गोरखपुर), सरिता वर्मा (अम्बेडकर नगर),नीलम यादव (कानपुर) बुश्रा (मेरठ),सुधा पाल अम्बेडकर नगर के लोग मनोनीत किए गए।

Related Articles

Back to top button