Uncategorized

प्रदेश सरकार विपक्षी नेताओं पर ओछी टिप्पणी और कार्टून बनाकर प्रदेश की जनता के जनादेश को चिढ़ा रही


2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कार्टून बनाने लायक ही छोड़ेगी

लखनऊ। भाजपा को जनादेश तो मिला था उत्तर प्रदेश में नौजवानों को 70 लाख नौकरियां देने के नाम पर, गन्ना किसानों का गन्ना 400 रूपये प्रति कुंटल खरीदने के नाम पर, प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल और रामराज्य स्थापित करने के नाम पर, लेकिन भारतीय जनता पार्टी 4.6 साल के बाद विपक्ष के नेताओं पर कार्टून और ओछी टिप्पणी कर  छिछोरापन पर उतारू है।  

महिलाओं पर सरकार के संरक्षण में अत्याचार हुआ

यह आरोप रविवार को कांग्रेस में डिजिटल मीडिया संयोजक व प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने प्रदेश सरकार पर लगाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के अपेक्षाओं पर खरी नही उत्तर पायी। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ गयी,किसान बेहाल है गन्ना किसानों का 18 हजार करोड़ बकाया है, महिलाओं पर सरकार के संरक्षण में अत्याचार हुआ,लोगों की आय जो 4:6 % घटकर 2 प्रतिशत आधी रह गयी, अपनी कमियों को छिपाने के लिए भाजपा कार्टून बनाकर , ओछी टिप्पणी कर रही।

कांग्रेस श्रीमती प्रियंका के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर रही है

श्री अवस्थी ने कहा कि हम चाहते हैं बीजेपी अपनी ऊर्जा इसी में खराब कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपना संगठनात्मक ढांचा बढ़ाकर लोगों के बीच में पैठ बना कर पार्टी की स्थिति मजबूत कर रही है ।
अहंकारी है भाजपा सरकार
मीडिया संयोजक श्री अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अहंकार जनता 2022 में सत्ता से बाहर कर चूर करेगी और फिर भाजपा के लोग सिर्फ कार्टून बनाने लायक ही बचेंगे। भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं पर ओछी टिप्पणी कर और कार्टून बनाकर प्रदेश की जनता के जनादेश को चिढ़ा रही, 2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कार्टून बनाने लायक ही छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button