Uncategorized

श्रीमती प्रियंका गांधी होगी उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य चेहरा

प्रियंका गांधी ही हैं जो कांगे्रस को उप्र में जितायेंगी

लखनऊ। कांग्रेस हमेशा से जनसाधारण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काम करती है, इसलिए आगामी विधान सभा चुनावों के लिए हम कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में जगह-जगह पहुंचे ओर आमजन से संवाद किया। आम नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों को देखकर, कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया गया है। प्रदेश में कांग्रेस का मुख्य चेहरा श्रीमती प्रियंका गांधी है, कांग्रेस के प्रत्येक प्रत्याशी के साथ प्रियंका चुनाव लडेंगी।


प्रियंका गांधी नही लडेगी चुनाव


विधान सभा चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर श्री खुर्शीद ने कहा कि जिसके पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी आवेदन कर रहे हैं, और प्रत्याशी चयन करने की जिम्मेदारी है, उसे एक सीट पर चुनाव लड़ाकर कद छोटा नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी के साथ खुद चुनाव लड़ रही हैं।


अवैध अंकुश लगाना ठीक नही
जापलिंग रोड स्थिति निजी होटल में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और उप्र विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सेंट्रल मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि पाबंदियां लगाना, सरकार का विशेषाधिकार है मगर अवैध अंकुश लगाना ठीक नही है। चुनाव बाद मामले को लेकर न्यायालय जाया जायेगा। श्री खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने, आमजन का जीवन दूभर कर दिया है। बेरोजगारों को नौकरी नही मिली, संविदा कर्मियों को स्थाई नही किया गया। महंगाई और महिलाओं की असुरक्षा आदि अनगिनत मुद्दे हैं, जिनसे आमजन की कमर टूट चुकी है।


6 मंडलों में जनता से पूंछी समस्याएं, बिजली समेत तमाम मुददे होंगे कांग्रेस का हथियार


कांग्रेस ने प्रदेश के 6 मंडलों में मेनिफेस्टों कमेटी की बैठक कर चुकी है, स्थानीय लोगों से संवाद कायम किया। सभी की समस्याअ‍ों को कांग्रेस ने अपने मेनिफिस्टों में केन्द्र बनाया है। बिजली समेत तमाम मुद्दों को लेकर, कमेटी मंथन कर रही है, आमजन की जरूरतों को चुनाव में हथियार बनाया जायेगा। मेनिफिस्टों जारी करने के संबन्ध में उन्होंने कहा कि मेनिफिस्टों लग•ाग तैयार है, 10 दिन बाद व दीपावली के पहले ही, सर्वसम्मति से जारी कर दिया जायेगा।


अयोध्या आस्था का केन्द्र है न कि पर्यटन स्थल
सलमान खुर्शीद ने कहा कि आयोध्या, आस्था का केन्द्र है लोग आस्था की वजह से अयोध्या जाते हैं, मै भी जा चुका हूॅ। प्रदेश सरकार, उसे पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित कर रही है।
दुर्भाग्य है कि एक बरस से अन्नदाता किसानों से कोई बात करने वाला नही है
श्री खुर्शीद ने कहा कि बीते एक वर्ष से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ताज्जूब है कि बेचारे किसानों से संवाद करने अर्थात उनकी बात सुनने वाला कोई नही है। सरकार को किसानों के हित को सोचना चाहिये।
संविदा कर्मियों को स्थाई होना चाहिए
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री खुर्शीद ने कहा कि कोरोना काल में बेराजगारी बढ़ी है, काम-धन्धे चौपट हुये हैं। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती हुई है, बावजूद अभी तक स्थाई नही किया गया है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस अपने मेनिफिस्टों में रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगी।


पीएल पुनिया व नसीमुददीन सिद्दीकी रहे मौजूद

सलमान खुर्शीद के साथ रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांगे्रस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रवक्ता अशोक सिंह आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button