Uncategorized

सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी… देखे आज का रेट

लखनऊ। दीवाली खत्म होते ही सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती की वजह से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है।

पिछले कुछ हफ्तों में सोना करीब 12,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 36,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। इससे निवेशकों में घबराहट है, जबकि खरीदार अब कीमतें और गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था। आज (28 अक्टूबर) इसकी कीमत घटकर ₹1,18,043 रह गई है यानी ₹12,831 की गिरावट।

वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। अब यह घटकर ₹1,41,896 रह गई है यानी ₹36,204 की गिरावट।

Related Articles

Back to top button