Uncategorized

26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाऐं : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को राज्य मुख्यालय पर हुई बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से पार्टी द्वारा शुरू किये गए सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में हो रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर 24 सितम्बर को प्रदेश में बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे संपर्क व संवाद के कार्यक्रमों के विषय में चर्चा कर तय किया गया कि 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में व्यापक जनसंपर्क का अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाऐं। 2 अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित करेगी। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंर्तगत चलने वाले स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत सहित अन्य सेवा कार्य प्रभावी ढ़ग से संपादित करने पर भी चर्चा हुई।
पार्टी द्वारा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में हाल ही में संपन्न हुए प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा यह तय किया गया कि पार्टी अब शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, सीए आदि विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेगी।
पार्टी मुख्यालय पर आज संपन्न हुई बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), केन्द्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा), क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र) संजय भाटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (कानपुर क्षेत्र) सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (गोरखपुर) अरविन्द मेनन, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (ब्रज) संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (अवध) सत्याकुमार, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (काशी) सुनील ओझा सहित सभी प्रदेश के महामंत्री व प्रदेश के सह महामंत्री संगठन कर्मवीर जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button