उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना लोकतंत्र की हत्या है : श्रीमती प्रियंका

लखनऊ। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे को बुलंद करने के लिए और लड़कियों को आत्म मजबूत करने के लिए मैराथन दौड़ प्रस्तावित थी, जिसे प्रदेश सरकार ने इजाजत नही दिया है। मैराथन की अनुमति न देना लोकतंत्र की हत्या है। यह आरोप उप्र कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने 26 दिसंबर 2021 को प्रस्तावित लड़कियों की मैराथन दौड़ को अनुमति न देने पर लगाये।

कुर्सी पर बने रहने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की बड़ी रैलियों हो रहीं हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यक्रमों को इजाजत नहीं दी जा रही है । सरकार द्वारा ऐसी तानाशाही और कुर्सी पर बने रहने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि हजारों लड़कियों ने मैराथन में भागीदारी के लिए फार्म भरा है और अपनी रुचि दिखाई है। ऐसे में मैराथन दौड़ को अनुमति ना देना नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस का सरकार से निवेदन है कि सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस को अनुमति देने के लिए आदेशित करें, अन्यथा कांग्रेसी इसे मुद्दा बनाएगी। उप्र में जन-जन तक खासतौर से महिलाओं के बीच ले जाएगी और भाजपा की महिला विरोधी सोच को उजागर करेगी।

Related Articles

Back to top button