Uncategorized

भाजपा विज्ञापनों में ही ‘विकास उत्सव‘ मना रही है : अखिलेश यादव

    लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा विज्ञापनों में ही ‘विकास उत्सव‘ मना रही है जनता में कहीं न उत्सव का माहौल है और नहीं सरकारी उपलब्धियों की चर्चा है। सभी लोग यह समझ गए हैं कि भाजपा झूठे प्रचार और आंकड़ेबाजी में ही विकास का मायाजाल बुन रही है।

भाजपाई प्रचारजीवियों को सन् 2022 के लिए जनता बेदखली की नोटिस जारी कर चुकी। फिर किसान, व्यापारी, महिला, नौजवान सब मिलकर भाजपा को विदाई दे देंगे।


     श्री यादव ने कहा है कि जिन उपलब्धियों और विकास का हल्ला मुख्यमंत्री मीडिया के सामने कर रहे हैं उनकी ढोल की पोल जनता जानती है।लखनऊ हो या गोरखपुर, वाराणसी हो या कानपुर, बरेली हो या अयोध्या हर जगह टूटी गड्ढ़ायुक्त सड़कें दिखाई देती हैं। भाजपा सरकार के विकास की यही जमीनी हकीकत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों को सीधे राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिसका शिलान्यास समाजवादी सरकार में हो चुका था इसका उद्घाटन से पहले ही इसमें दरारे आ गई है। खुद राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर 500 से ज्यादा गड्ढे़ भाजपा की किस्मत को रो रहे हैं।


    श्री यादव ने कहा अयोध्या में वैसे तो ट्रिपल इंजन की सरकारे हैं। नगर निगम, सांसद, विधायक सब भाजपा के तब भी वहां सड़कों पर ‘विकास का दरिया‘ बह रहा है। जलभराव से तमाम क्षेत्रों में लोगों का और उनके पशुओं की जिंदगी नरक बन गई है। गंदगी, बीमारी का चारों ओर जोर है। जनविरोधी, किसान विरोधी और झूठी सरकार को लोग अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते। राज्य की जनता का आदेश है कि 2022 में समाजवादी सरकार पहले की तरह विकास का रास्ता प्रशस्त करेगी।

Related Articles

Back to top button