प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा- नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वह अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है। जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए।
राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा – नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे ? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे।
राहुल ने आगे कहा कि कांशीरामजी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 बांट दिया गया है। फायदा सिर्फ 15% वालों को मिल रहा है। 50% को अलग-अलग कर दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा-
• अगर कांग्रेस ने अपना काम ठीक से किया होता तो कांशीराम इतने बड़े नेता नहीं बनते।
• राहुल गांधी ने यह भी कहा कि राजनीति में सिर्फ“राहुल गांधी जिंदाबाद”के नारे लगाने से बदलाव नहीं आता, उसके लिए विचार और संघर्ष चाहिए।
• उन्होंने दलित-पिछड़े समाज की राजनीति और प्रतिनिधित्व की बात भी उठाई।
राहुल गांधी ने खुद कांग्रेस की कमियों को स्वीकार किया, जो राजनीतिक रूप से बड़ा बयान माना जा रहा है।
- उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए केवल नारे नहीं बल्कि नीति और संघर्ष जरूरी है।
