ट्रूसोल ने लॉंच किया ट्रूहर्ब्स ,अश्वगंधा, गोक्षुर, ब्राह्मी और हड़जोड़

09 मार्च 2026: ट्रूसोल, बैद्यनाथ आयुर्वेद परिवार का एक आधुनिक मॉडर्न वेलनेस और पर्सनल केयर ब्रांड, ने आज ‘ट्रूहर्ब्स’ रेंज के लॉन्च की घोषणा की। यह ट्रूसोल वेलनेस प्लेटफॉर्म के तहत पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की एक बेहद सोच-समझकर तैयार की गई और परिष्कृत पेशकश है। आज के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन की गई इस रेंज में चार एकल-जड़ी-बूटी फॉर्मूलेशन शामिल हैं— अश्वगंधा, गोक्षुर, ब्राह्मी और हड़जोड़। इन्हें साफ-सुथरे और आधुनिक स्वरूप में पेश किया गया है, जो क्लासिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हैं।
ट्रूहर्ब्स रेंज को सावधानीपूर्वक चुनी गई जड़ी-बूटियों से विकसित किया गया है, जिन्हें उनके प्राकृतिक गुणों को संरक्षित रखने के लिए नियंत्रित परिस्थितियों में प्रोसेस किया जाता है। फॉर्मूलेशन की आवश्यकताओं के अनुसार, इन उत्पादों में सांद्रित और मानकीकृत अर्क शामिल हैं ताकि पौधे की प्राकृतिक विशेषताओं को बनाए रखते हुए उनके सक्रिय तत्वों में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक बैच की शुद्धता, सुरक्षा और अवयवों की अखंडता के लिए कड़ी गुणवत्ता जांच की जाती है, और इनका निर्माण ऐसी सुविधाओं में किया जाता है जो गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस (जीएमपी) का पालन करती हैं और एफएसएसएआई आवश्यकताओं सहित सभी लागू नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।
ट्रूहर्ब्स रेंज की प्रत्येक जड़ी-बूटियों को आयुर्वेदिक साहित्य में उनके विशिष्ट स्वास्थ्य लाभों के लिए पारंपरिक रूप से महत्व दिया गया है, जैसे तनाव संतुलन, सहनशक्ति और समग्र जीवन शक्ति के लिए अश्वगंधा, शक्ति, एंड्योरेंस और सक्रिय जीवनशैली के सहयोग के लिए गोक्षुर, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता के लिए ब्राह्मी, और हड्डियों तथा जोड़ों की मजबूती के लिए हड़जोड़।
मुख्य रूप से निवारक और लाइफस्टाइल संबंधित वेलनेस के लिए तैयार की गई ट्रूहर्ब्स रेंज को किसी विशेष बीमारी के उपचार के बजाय संतुलित जीवनशैली के पूरक के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह विशेष रूप से व्यस्त दिनचर्या वाले कामकाजी पेशेवरों, प्लांट-बेस्ड ताकत की तलाश करने वाले फिटनेस उत्साही लोगों, एकाग्रता और स्पष्टता को प्राथमिकता देने वाले छात्रों एवं बौद्धिक श्रम करने वालों और निवारक वेलनेस रूटीन में पारंपरिक जड़ी-बूटियों को शामिल करने के इच्छुक वयस्कों के लिए उपयुक्त है।
लॉन्च के दौरान बोलते हुए ट्रूसोल के सह-संस्थापक अधिराज शर्मा ने कहा: “पीढ़ियों से अश्वगंधा, ब्राह्मी, गोक्षुर और हड़जोड़ जैसी जड़ी-बूटियाँ भारतीय घरों में रोजमर्रा के स्वास्थ्य का हिस्सा थीं। हालाँकि, समय के साथ जैसे-जैसे जीवनशैली तेज़ और अधिक शहरी होती गई, वह मेल-जोल धीरे-धीरे कम होता गया। सुविधा ने परंपरा की जगह ले ली और कहीं न कहीं हमने इनका उपयोग करना बंद कर दिया। ट्रूहर्ब्स के साथ हम इन सदियों पुरानी जड़ी-बूटियों को वापस रोजमर्रा की जिंदगी में लाना चाहते थे – न केवल पुरानी यादों के कारण, बल्कि लोगों को प्राकृतिक वेलनेस से इस तरह से फिर से जुड़ने में मदद करने के लिए जो सहज, प्रामाणिक, सुलभ और एक स्वस्थ, अधिक संतुलित जीवनशैली के अनुरूप महसूस हो।”
इसी विजन को दोहराते हुए, ट्रूसोल के सह-संस्थापक ऋषि राज शर्मा ने कहा: “हम एक ऐसी विरासत से आते हैं जो जड़ी-बूटियों को केवल सामग्री के रूप में नहीं, बल्कि दैनिक स्वास्थ्य के एक अभिन्न अंग के रूप में देखती है। साथ ही, हम यह भी समझते हैं कि आज के उपभोक्ता जागरूक हैं और शुद्धता, पारदर्शिता व निरंतरता की अपेक्षा रखते हैं। ट्रूहर्ब्स के साथ, हम आयुर्वेद की कुछ सबसे भरोसेमंद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों को एक प्रीमियम, आधुनिक और उपयोग में आसान स्वरूप में पेश कर रहे हैं, जिसे आज की जीवनशैली के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस रेंज को सामग्री की अखंडता और कड़े गुणवत्ता परीक्षणों पर विशेष जोर देते हुए विकसित किया गया है।”
ट्रूहर्ब्स को पेश करके, ट्रूसोल शास्त्रीय आयुर्वेद और आधुनिक वेलनेस के बीच एक सेतु के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करता है। यह दर्शाता है कि कैसे विरासत में मिली सामग्रियों को आज के उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों के अनुरूप विचारशील तरीके से पुनर्कल्पित किया जा सकता है।
