Uncategorized

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया देंगी समस्त सफाई कर्मियों को दीवाली का रिटर्न गिफ्ट…

40 लाखका पारिवारिक बीमा, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और कोरोना में काम के लिए मिलेगा सम्मान

लखनऊ । बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में कार्यरत नगर निगम के समस्त सफाई कर्मियों के उत्साहवर्धन एवं उनके परिवारों के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विशिष्ट अतिथि में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं लखनऊ के समस्त विधायकगण सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन और सम्मान करेंगे। इस हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया ने ‘सेवा संकल्प दिवस’ के उपलक्ष्य में “सेवा कुम्भ” कल 19 अक्टूबर 2022 को झूलेलाल वाटिका में आयोजित किया जा रहा है।

कोरोनाकाल में किये गए कार्य के लिए सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान
कोरोना की भीषण महामारी के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लखनऊ वासियों की सेवा और समर्पण भाव से कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, चाहे वह संक्रमित घरों से कूड़ा उठान हो अथवा सैनिटाइजेशन। महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया था। इसके लिए महापौर के आवाहन पर कोरोना काल के दौरान उपमुख्यमंत्री, मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं लखनऊ की जनता ने दिल खोलकर सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया था। महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं सफाई कर्मियों की आरती उतार कर उनका अभिवादन भी किया था। कल दिनांक 19 अक्टूबर को कोरोना काल के दौरान समर्पित एवं सेवा भाव से कार्य किए ऐसे समस्त सफाई कर्मचारियों को “अतुल्य सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया जाएगा और उनकी सेवाओं के प्रति लखनऊ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया जाएगा।

सफाई कर्मियों को 40 लाख तक परिवारिक पेंशन योजना का लाभ
सफाई कर्मियों का परिवार बेहद ही अल्प आय में अपने परिवार का भरण पोषण करता है ऐसे में किसी कर्मचारी की आकस्मिक गोलोकवासी होने पर उसका परिवार को आर्थिक रूप से बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके निदान के लिए एवं परिवार के भविष्य की चिंता करते हुए नगर निगम के द्वारा समस्त सफाई कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान 40 लाख तक बीमा योजना का शुभारंभ कल दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। जिससे सफाई कर्मियों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उनके परिवारों को दुखद एवं विपत्ति के समय में सहयोग/सहारा प्राप्त हो सकेगी।

सेवानिवृत्त नगर निगम महिला कर्मियों को मिलेगा सम्मान
लखनऊ नगर निगम की प्रथम महिला महापौर होने के नाते नगर निगम में कार्यरत रही समस्त सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मियों को अपनी सेवाकाल के दौरान अच्छा काम करने हेतु आभार स्वरूप “उत्कर्ष प्रमाण पत्र” प्रदान किया जाएगा।

सैकड़ों बालिकाओं को लाभान्वित कर ‘बेटी हैं अनमोल’ को सार्थक करेंगी महापौर
सफाई कर्मियों की परिवारो को बालिकाओं को नगर निगम के विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की योजनाओं का होगा शुभारंभ
लखनऊ नगर निगम के समस्त सफाई कर्मियों की बालिकाओं को लखनऊ नगर निगम के विद्यालयों / महाविद्यालय में 12वीं और ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की योजना का शुभारंभ कल दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को किया जाएगा, सफाई कर्मियों की बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को सार्थक करने का कार्य करेंगी महापौर।

नगर निगम कर्मियों के बच्चों हेतु लाइब्रेरी का होगा शुभारंभ
नगर निगम के कर्मचारियों के बच्चों को उच्चतम शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तके एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लखनऊ की लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया जाएगा जिससे इन समस्त कर्मचारियों के बच्चों को निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

सफाई कर्मचारियों और परिजनों का निःशुल्क होगा नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण, लगेगा ‘नेत्र कुम्भ’
नगर निगम लखनऊ के समस्त सफाई कर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा, साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को निशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा। इसके लिए देवड़े नेत्र चिकित्सा केंद्र के सहयोग से अलग से ‘नेत्र कुंभ’ लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

पांच स्मार्ट स्कूल/क्लासेस होंगे जनता को समर्पित
लखनऊ नगर निगम के पांच स्कूलों को स्मार्ट बनाने हेतु कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिसका शुभारंभ कल दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को आयोजित सेवा कुंभ में किया जाएगा। जिसमें लखनऊ नगर निगम के पांच स्कूलों को पूर्ण स्मार्ट बनाया जाएगा एवं उसमें समस्त सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए डिजिटल शिक्षा पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ताकि हमारे बच्चों को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान की जा सकें।

Related Articles

Back to top button