उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजमनोरंजन

अडानी की दौलत 5.5 अरब डॉलर बढ़कर 155.7 अरब डॉलर पहुंची

दु‎निया के अरबप‎ति नंबर दो बने गौतम अडाणी


  • नई दिल्ली । अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर व्य‎क्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर प्राप्त ‎किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं। शुक्रवार दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं। उनके ऊपर यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

  • घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट आई लेकिन इस गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप की कंपनियों में भारी तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रुप की सातों लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे अधिक 4.97 फीसदी तेजी आई। अडानी ट्रांसमिशन में 3.27 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 1.14 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 2.00 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.21 फीसदी, अडानी पावर में 3.45 फीसदी और अडानी विल्मर में 3.03 फीसदी तेजी आई। सूची के मुताबिक गुरुवार को अडानी की नेटवर्थ में पांच अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जबकि आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 3.1 अरब डॉलर और बेजोस की नेटवर्थ में 2.3 अरब डॉलर की कमी आई। इस बीच उनकी नेटवर्थ 149 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 72.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में अप्रैल 2020 से 1000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ काफी तेजी से बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button