उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराजनीति

गरीबों की जेब काटकर भाजपा सरकारें अमीरों की तिजोरी भर रही : अखिलेश यादव

लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर होगा। प्रदेश में बदलाव होना तय है। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार आने पर किसानों, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं समेत हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।
    श्री यादव आज गोरखपुर में विजय रथ यात्रा में उमड़े भारी जन सैलाब को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि गरीबों की जेब काटकर भाजपा सरकारें अमीरों की तिजोरी भर रही है। 3 महीने में 600 गुना से ज्यादा मुनाफा तेल कम्पनियों को हुआ है। खाने के तेल और रसोई गैस का दाम कहां से कहां पहुंच गया है। भाजपा बताए जो मुनाफा कमाया वह कहां गया?

यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है
    श्री यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा ने सभी सरकारी संस्थाओं को कमजोर किया है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा दलितों, पिछड़ों को दिए गए संवैधानिक अधिकार भी छीनने की साजिश कर रही है। अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। रूपया लगातार डालर से कमजोर हो रहा है। सरकार ने डीजल-पेट्रोल महंगा कर भारी मुनाफा कमाया। जनता पर महंगाई का बोझ डाला। हर चीज महंगी हो गई है।

समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को सम्मान दिया जाएगा

   श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को सम्मान दिया जाएगा। फसलों का सही मूल्य मिलेगा। नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। महिलाओं को पेंशन और सुरक्षा दी जाएगी। सभी वर्गों का सम्मान होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में आज समाजवादी पार्टी को जो व्यापक जनसमर्थन मिला, उनकी सभाओं में जैसा जनसैलाब उमड़ा, उससे समाजवादी पार्टी की सरकार आना तय है।

हर तरफ सपा के झंडे, लाल टोपी का जोर  दिखाई दिया

    समाजवादी विजय रथ यात्रा समाजवादियों ने गगनभेदी नारों से उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों और और नारों की गूंज  कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने का काम कर रही थी। हर तरफ सपा के झंडे, लाल टोपी का जोर  दिखाई दिया। सड़कों के दोनों किनारे पर रथ यात्रा के स्वागत के लिए भारी भीड़ रही। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और आम जनता ने गोरखपुर में कई किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाई। इसके साथ ही जन मन में यह विश्वास भी घर कर गया है कि सपा की सरकार बनने की इबारत सुनहरे अक्षरों में लिख गई है।
                                  

Related Articles

Back to top button