Uncategorized

14 अगस्त से सजेगा यूपी टी-20 लीग का क्रिकेट महाकुंभ, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च


पहली बार लखनऊ और कानपुर में होंगे मुकाबले, उद्घाटन समारोह में ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होगा। सोमवार को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च किए गए। पहली बार लीग के मुकाबले दो शहरों—लखनऊ और कानपुर—में खेले जाएंगे।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए 4000 टिकट रियायती दरों पर जारी किए गए हैं। अपर ब्लॉक का टिकट 349 रुपये और लोअर विंग का टिकट 499 रुपये में मिलेगा। टिकट ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’ ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।

14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और गायिका जैस्मीन सैंडलास प्रस्तुति देंगी। ड्रोन शो, आतिशबाजी और एंकर जतिन सप्रू का संचालन समारोह को खास बनाएगा।

लीग का पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में होगा, जहां 22 मैच खेले जाएंगे। दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा, जहां 12 मुकाबले होंगे। फाइनल मैच 6 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button