एनयूजे लखनऊ में सदस्यता लेने का सिलसिला जारी, नवीनीकरण कराने पर जोर

लखनऊ । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश (NUJ UP) का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों की प्रेरणा से NUJ LKO इकाई का सदस्यता अभियान जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार विमल पाठक और शेखर पंडित के बाद रविवार को एक और वरिष्ठ पत्रकार अपने परिवार में शामिल हुए हैं। होली के अवसर पर अपने राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी के बटलर पैलेस स्थित आवास पर राजनीति व अर्थशास्त्र के अलावा पत्रकारिता के तमाम उतार चढ़ाव देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रयासों से वट वृक्ष की तरह हम अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं। पूरी टीम की एकजुटता के चलते संगठन की ख्याति व संगठन परिवार दिनों दिन बढ़ रहा है ।

वीरेंद्र भट्ट को सदस्यता ग्रहण करने के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, संरक्षक सुरेंद्र दुबे, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आशीष मौर्य, संगठन मंत्री अश्वनी जायसवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य शेखर पंडित उपस्थित रहे। अगले चरण में कई अन्य पत्रकारों को संगठन में शामिल किया जाना है।
लखनऊ इकाई के सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अपनी सदस्यता का नवीनीकरण जल्द से जल्द करा लें।