Uncategorized

ए के शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में जनता की सुनते मंत्री आ के

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे।


जनसुनवाई में बिजली कनेक्शन, बिजली बिल संशोधन, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मामले सामने आए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। जनसुनवाई में ऊर्जा और नगर विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button