Uncategorized

आनेंदेश्वर मंदिर से निकली मनमोहक राम दरबार की शोभा यात्रा

संवाददाता। अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सोमवार को आलमबाग में स्नेह नगर स्थित आनंदेश्वर मंदिर से राम दरबार की शोभा यात्रा निकली। रामधुन और राम भजनों वाली यात्रा में राम-सीता,लक्ष्मण और हनुमान बने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया और माहौल पूरा दिन पूर्णतया राम मय बना रहा।


सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई श्री राम शोभा यात्रा शिव शांति आश्रम समीप मुहल्ले में राम भजन पर नाचते, गाते बजाते और जय श्री राम के जयकारों के साथ घूमती हुई वीआईपी रोड होते हुए अवध चौराहे पहुंची। यातायात पुलिस से सहयोग करते हुए यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया और अवध अस्पताल, भाटिया काम्पलेक्स होते हुए सिंगारनगर से वापस स्नेह नगर मुहल्ले में प्रवेश की। शोभा यात्रा पर मार्ग में पुष्प वर्षा भी हुई, यात्रा आन्देश्वर मंदिर में वापस डेढ़ बजे पहुंची, जमकर ड्रांस और जयकारे लगे । शोभा यात्रा रामदरबार की श्रद्यालुओं ने आरती उतारी गईं और प्रसाद वितरण हुआ।


मंदिर के मुख्य पुजारी गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शोभायात्रा में पांच वर्षीय दर्श ने राम, दक्ष्य ने लक्ष्मण, मिस्ठी ने सीता और सात वर्षीय अरितेक निगम ने हनुमान का किरदार निभाया। राम-लक्ष्मण बने दर्श और दक्ष्य जुड़वा भाई हैं। यात्रा में अपेक्षा से ज्यादा भीड़ रही, नगरवासियों के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं ने अमूल्य समय भगवान श्री राम की शरण में दिया और सेवा के भागीदार बनकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button